---Advertisement---

Nifty Falls 400 Points | Banking, Energy, Auto Stocks Dip

By rahuldoli169@gmail.com

Published on:

Follow Us
---Advertisement---

[ad_1]

मुंबई6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध के बीच शेयर बाजार में आज यानी 2 अप्रैल को गिरावट है। सेंसेक्स करीब 1,500 अंक (2%) की गिरावट के साथ 71,600 के स्तर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 450 अंक (2%) की गिरावट है, ये 22,200 के स्तर पर है। आज बैंकिंग, मेटल, फार्मा और ऑटो शेयर्स में ज्यादा गिरावट है।

सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों में गिरावट है।

सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों में गिरावट है।

बाजार गिरने की 3 बड़ी वजहें…

  1. अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध से सप्लाई चेन बिगड़ गई है।
  2. कच्चे तेल के दाम बढ़कर 106 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गए हैं।
  3. एशियाई बाजारों में गिरावट का असर भारत पर भी दिख रहा।

एशियाई बाजार में भी गिरावट

  • साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 4% गिरकर 5,268 पर कारोबार कर रहा है।
  • जापान का निक्केई इंडेक्स 2% गिरकर 52,557 पर कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 1% गिरकर 25,012 पर कारोबार कर रहा है।
  • चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.5% गिरकर 3,927 पर कारोबार कर रहा है।

अमेरिकी बाजार में 1 अप्रैल को रही बढ़त

  • डाउ जोन्स 224 अंक (0.48%) बढ़कर 46,565 के स्तर पर बंद हुआ।
  • टेक बेस्ड इंडेक्स नैस्डैक कंपोजिट 1.16% बढ़कर 21,840 पर बंद हुआ।
  • S&P 500 इंडेक्स 46 अंक (0.72%) बढ़कर 6,575 पर बंद हुआ।

क्रूड 5% बढ़कर 106 डॉलर प्रति बैरल पर आया

आज कच्चा तेल करीब 5% ऊपर है। ये 106 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। 28 फरवरी को ईरान जंग शुरू होने से पहले कच्चे तेल के दाम 70 डॉलर प्रति बैरल के आस-पास थे।

कल बाजार में रही थी तेजी

इससे पहले कल यानी 1 अप्रैल को बाजार में तेजी रही थी। सेंसेक्स 1,187 अंक (1.65%) की तेजी के साथ 73,134 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 348 अंक (1.56%) की बढ़त रही, ये 22,679 के स्तर पर बंद हुआ।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

---Advertisement---

Leave a Comment