नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक

फोर्ब्स वर्ल्ड्स बिलियनेयर्स 2026 लिस्ट के मुताबिक भारत में अरबपतियों की संख्या बढ़कर 229 हो गई है। पिछले साल यह 205 थी। देश के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति बने लक्ष्मी मित्तल की संपत्ति में इस साल सबसे तेज उछाल देखा गया।
उनकी कंपनी आर्सेलरमित्तल के शेयरों में 80% से ज्यादा की तेजी आने से उनकी कुल दौलत 31 अरब डॉलर (2.87 लाख करोड़ रुपए) पर पहुंच गई है। पिछले एक साल में उनकी संपत्ति में 20 अरब डॉलर (1.85 लाख करोड़ रुपए) यानी करीब 1 लाख करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है।
इस हिसाब से मित्तल ने साल भर हर दिन औसतन 274 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड कमाई की है। इस लिस्ट में फिजिक्सवाला के फाउंडर्स अलख पांडे और प्रतीक बूंब भी शामिल हो गए हैं।

टॉप-10 में नई एंट्री- उदय कोटक
तीसरे नंबर पर ओपी जिंदल ग्रुप की चेयरपर्सन सावित्री जिंदल हैं। वे भारत की सबसे अमीर महिला बनी हुई हैं। लिस्ट में 20 भारतीय महिला अरबपति शामिल हैं।
कोटक महिंद्रा बैंक के फाउंडर उदय कोटक इस साल टॉप-10 में शामिल हुए हैं। हाल ही में उन्हें पद्म भूषण मिला था। उनकी एंट्री से डीएलएफ के पीछे रहे प्रॉपर्टी डेवलपर कुशल पाल सिंह 12वें नंबर पर खिसक गए।
पेटीएम फाउंडर 3 साल बाद लिस्ट में लौटे
एडटेक प्लेटफॉर्म फिजिक्सवाला के फाउंडर अलख पांडे और प्रतीक बूंब भी नए अरबपतियों में शामिल हैं। नवंबर में कंपनी के आईपीओ के बाद वे इस क्लब में आए।
पेटीएम के फाउंडर विजय शेखर शर्मा तीन साल बाद फिर लिस्ट में लौटे हैं। पेटीएम के शेयर पिछले साल करीब 60% चढ़े, हालांकि अभी भी आईपीओ प्राइस के करीब आधे पर ट्रेड कर रहे हैं।
————————————
ये खबर भी पढ़ें…






